खुर्जा। ।भारत पुष्प। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डिंपल विज ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं ने जनपद व मंडल स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में न केवल प्प्रतिभाग किया वरन् पुरस्कार भी प्राप्त किए ।साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा चौधरी चरण सिंह जयंती के अवसर पर आयोजित देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा बुलबुल सोलंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और मन्या गोविंल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।

इसके पश्चात अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में मान्य गोविल ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया ।स्वर्गीय देवेंद्र अग्रवाल स्मृति देश भक्ति गीत गायन मेरठ मंडलीय प्रतियोगिता में बुलबुल सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओ की उपरोक्त उपलब्धियों से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है ।प्राचार्य प्रो डिम्पल विज ने कहा कि महाविद्यालय निरंतर छात्राओं के सर्वांगीण विकास में भूमिका निभा रहा है ।
![]()
