बुलंदशहर ।भारत पुष्प। आई टी एवं सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक व कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय बुलन्दशहर पर हुआ। जिसे क्षेत्रीय संयोजक आईटी पश्चिम उप्र अम्बर स्वामी, क्षेत्रीय सह संयोजक सोशल मीडिया डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंडित दीपक ऋषि, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह, जिला संयोजक आई टी अंशुल शर्मा, जिला संयोजक सोशल मीडिया साहिल गर्ग आदि ने संबोधित कर कार्यकताओं में एक नया जोश भरा। कहा गया कि केंद्र सरकार की  उपलब्धियों को प्रदेश के गाँव गाँव तक पहुँचाने का संकल्प लें। सरल एप, नमो एप को विस्तार से समझ कर साइबर योद्धाओं ने आगामी मिशन 2024 को साकार करने का वचन लिया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *