सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर के मंदिर श्री शिवालय हरदयाल सेवा समिति व किशोर मैमोरियल ट्रस्ट ने हनुमान चौक व मंदिर पर खिचड़ी प्रसाद वितरण कराया। बता दे की हमारे भारत देश में सनातन धर्म व शास्त्रों के अनुसार माघ मास यानी 14 जनवरी से सूर्य मकर राशी में उत्तरायण की और प्रवेश करना आरंभ कर देते है इसलिए धर्मप्रेमी 14-15 जनवरी को मकर संक्राती का त्योहार मनाते हे।

इस दिन सूर्य भगवान की पूजा अर्चना कर गुड़-घी,दाल-चावल, तिल, बाजरा कपड़ा वस्त्र आदि दान कर भजन-कीर्तन कर खिचड़ी का प्रसाद वितरण करते है। भारत देश में मकर संक्रांति का त्योहार बड़े विधीविधान से मनाया जाता है। गर के अनेक स्थानों पर भक्तगणों मे नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों व मंदिरो में पूजा अर्चना कर खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *