जहागीरपुर:(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) प्रत्येक माह की ग्यारस को होने वाले संकीर्तन में जनता अनाज मंडी में बाबा श्री खाटूश्याम संकीर्तन का आयोजन श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल बंसल के नेतृत्व में किया गया। संकीर्तन में बाबा श्री खाटूश्याम का भव्य दरबार सजाया गया। आयोजन से पूर्व सभी भक्तों ने परिवार के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। पंछी एंड पार्टी के संचालक अमित वर्मा ने बाबा श्री खाटूश्याम की पावन ज्योत प्रज्जवलित कर श्री खाटूश्याम जी का आव्हान किया। इसके बाद गायक प्रांजल राघव ने गणेश वंदना से संकीर्तन का आगाज किया। भजन गायिका श्रद्धा ठाकुर गायक अशोक लक्खा ने बाबा श्री खाटूश्याम की महिमा से पहले भगवान राम जी गुणगान कर हनुमान जी को रिझाया। दोनों ने भजन “राम जी चले ना हनुमान के बिना,हनुमान जी चले ना राम के बिना” ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया भक्त जमकर थिरकते रहे। देर रात बाबा श्री खाटू श्याम को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अंशुल मंगला, मुकेश राहुल अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, राकेश शर्मा, टिल्लू गर्ग, शालू अग्रवाल, मोनू गोयल, विवेक कुमार, नवीन अग्रवाल, मुकेश तायल, ब्रजेश गुप्ता, राजू गर्ग, सुमनलता देवी, निशा गर्ग, प्राची,साक्षी, विनीता, तनु प्रिया आदि सकड़ो भक्तो के संकीर्तन का आनंद लिया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *