खुर्जा। ।भारत पुष्प। वृंदावन से केदारनाथ बद्रीनाथ एवं सोमनाथ के लिए वृंदावन से चलकर खुर्जा के गांव धरपा में जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि यात्रा यशवंत चौधरी वृंदावन धाम गोरई केदारनाथ बद्रीनाथ एवं सोमनाथ के लिए यात्रा निकाल रहे हैं उनकी मांग है कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए। इस प्राण को लेकर यह एक साल के लिए यात्रा कर रहे हैं जबकि उनकी उम्र मात्र 17 वर्ष है। यशवंत चौधरी ने कहा है कि सभी हिंदुओं को मेरा साथ देना चाहिए और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने में आप सभी मेरा सहयोग करें। खुर्जा के गांव धरपा राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला अध्यक्ष एवं किसान मजदूर संगठन गौरव तोमर एवं उनकी टीम ने उनकी व्यवस्था की।

यह पैदल यात्रा बुलंदशहर के लिए निकली। स्वागत करने वालों में गजपाल सिंह ललित कुमार तोमर विनोद कुमार तोमर अभय भारद्वाज विशाल ठाकुर पुष्पेंद्र तोमर महेश कुमार ट्विंकल तोमर सतपाल सिंह हनी जंगल प्रवेश शर्मा कार्तिक तोमर प्रतीक तोमर हिमांशु राघव आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *