खुर्जा: (भारत पुष्प) रविवार को सेवा समिति (रजिस्टर्ड) द्वारा नवनिर्मित कार्यालय “भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी भवन” का लोकार्पण एवं उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त शर्मा तथा नगर पालिका खुर्जा की चेयरमैन अंजना भगवान दास सिंघल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी, माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।.समिति के मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने बताया कि भवन के उद्घाटन से एक दिन पूर्व विधिविधान से हवन-पूजन सम्पन्न कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कर्नल अमर सिंह की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव किशोर गौड़ (एडवोकेट) अंजना भगवान दास सिंघल तथा विशेष सहयोगी एडवोकेट अशोक कुमार अग्रवाल पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, रमेश बंसल प्रोफेसर केसी गुप्ता एवं वीरेश शर्मा तथा डीके स्वामी रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश भार्गव ने बताया कि यह करीब 108 वर्ष पुरानी विख्यात सेवा भावी संस्था है जो अविरल जल सेवा, नारायण सेवा के प्रति समर्पित है। सचिव प्रियदर्शन भारद्वाज ने बताया कि समिति प्रतिवर्ष रामलीला में शिविर लगाकर जल सेवा और खोये- पाये बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने का कार्य करती है।.इस अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अध्ययनरत, सुरजावली के हिंदी प्रवक्ता आनंद ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भारत के महान शिक्षाविद, पत्रकार, वकील एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा की स्थापना की तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि खुर्जा में सेवा समिति की स्थापना स्वयं पंडित मदन मोहन मालवीय जी द्वारा की गई थी। समिति के वरिष्ठ सदस्य गोपाल दत्त शर्मा ने समिति की उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *