बुलंदशहर ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना रामघाट क्षेत्र के गंगाघाट पर एक पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया। इस नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ जिलाधिकारी श्रुती शर्मा व कप्तान दिनेश कुमार सिंह ने फीता काटकर व शिलापट का पर्दा उठाकर किया।
इस अवसर पर डीएम श्रुती शर्मा की अध्यक्षता में जिला कप्तान, एसपी देहात डाक्टर तेजवीर सिंह, सीओ प्रखर पाड़े, सीओ मधुप सिंह नें गांव के चोकीदारों को कबंल वितरण किये।
![]()
