गुलावठी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र के गांव चिड़ावक के पास ट्रक व क्रेटा कार की भीषण टक्कर में कार के फरखचे उड गये और इस दर्दनाक हादसे मे 3 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी इस सड़क हादसे से ईलाके में अफरा तफर मच गयी ओर सूचना पर जिला कप्तान सहित आला अधिकारी व स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया की सुबह तड़के में गुलावठी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर रेलवे स्टेशन के पास क्रेटा कार व ट्रक की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे की सूचना पर जिला कप्तान सहित आला अधिकारी व स्थानिय पुलिस टीम पहुंच गयी और सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।
वहा पर डाक्टरों ने 3 लोगो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आशुतोष उर्फ पुनियां, अंकित व महेश के रुप में हुई है। बताया कि हादसा उस समय हुआ जब बुलन्दशहर से गुलावठी की ओर जा रही क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़कर गलत साईड में चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी।
![]()
