सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश मे सनातन धर्म व शास्त्रों के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की पचंमी को बंसत पचंमी का त्योहार भजन-कीर्तन व भंडारा प्रसाद वितरण कर मनाया जाता है।
बताया जाता है की बंसत पंचमी के दिन से सवा माह बाद होली का त्योहार मनाया जाता है। उसी क्रम में शुक्रवार को बंसत पंचमी का त्योहार बड़े धूमधाम व भजन-कीर्तन एंव प्रसाद वितरण कर मनाया गया। नगर के मुहल्ला कायस्थबाड़ा में स्थित मंदिर श्री शिवालय हरदयाल पर बड़े धूमधाम से भजन-कीर्तन कर फूलो की होली खेलकर आरती वंदन कर प्रसाद वितरण कर मनाया गया। इस कार्यक्रम मे क्षेत्र की महिलाओ ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
![]()
