सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 23 जनवरी को बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस एंव वीर हकीकत राय की जयंती पूरे भारत देश मे बड़े धूमधाम से मनाई गयी। गुलावठी रोड पर संचालित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसंत पंचमी के पावन पर्व व नेताजी सुभाष चंद्र बोस एंव वीर हकीकत राय की जयंती पुष्प अर्पित कर व हवन यज्ञ कराकर मनायी गयी। इस अवसर पर कोलिज मे बनी म्यूजिकल लैब का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशोक कुमार (प्रदेश निरीक्षक, विद्या भारती पश्चिम प्रांत) एवं महेश शर्मा (शैक्षिक प्रमुख,पश्चिम प्रांत ) द्वारा विपिन कुमार (वरिष्ठ आचार्य) के निर्देशन में तैयार आकर्षक म्यूजिक लैब का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के नरेंद्र शर्मा (वरिष्ठ आचार्य) के निर्देशन में हवन यज्ञ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस हवन यज्ञ के मुख्य यजमान सतीश चंद्र गर्ग एवं माधुरी गर्ग रहे। कार्यक्रम में डॉ० नरेश कुमार शर्मा (अध्यक्ष, प्रबंध समिति), राजकुमार वर्मा (उपाध्यक्ष, प्रबंध समिति), राधे श्याम गर्ग वैर वाले (प्रबंधक, प्रबंध समिति), पूरन दत्त शर्मा(प्रधानाचार्य, बसंती देवी इंटर कॉलेज), राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (पूर्व प्रवक्ता, अग्रसेन इंटर कॉलेज) उपस्थित रहे। कोलिज के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने बताया की इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां शारदे की स्तुति के पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा वीर हकीकत राय जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओमवीर सिंह, रोहतास कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम प्रकाश वरिष्ठ आचार्य ने की। कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र सिंह वरिष्ठ आचार्य रहे।
![]()
