सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जब कोई सैनिक देश पर शहिद होकर वापस घर आता है तो उसका अंतिम संस्कार सैनिको की मौजूदगी मे तिरंगा से मान-सम्मान देकर किया जाताहै। उसी क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2026 को जनपद बुलंदशहर के तहसील सिकंदराबाद देहात के गांव धनौरा निवासी फौजी प्रवीण चौधरी का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय मान-सम्मान के साथ सलामी देकर किया गया। इस गनमीन मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व ग्रामीणों ने फौजी प्रवीण सिंह के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर भावपूर्ण श्रृद्धाजंली अर्पित की।
अंतिम संस्कार के अवसर पर सेना के आला अधिकारीयो ने स्टाफ रीत परेड कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और भारतीय सेना द्वारा पूर्व सैनिक को दिया जाने वाला सम्मान तिरंगा झंडा दिवंगत के पिता सुरेन्द्र चौधरी को सौंपा गया। इस अवसर पर भारी तादाद में ग्रामवासी, सेना के जवान और ककोड़ पुलिस कर्मी मौजूद रहे। इस मौके भारत माता की जय, देश के अमर शहीदों की जय ,वंदे मातरम नारों से समस्त ग्राम प्रांगण गूंज उठा। ग्रामीणों व फोजी प्रवीण के पिता सुरेन्द्र चौधरी ने बताया की हमारा बेटा प्रवीण जम्मू-कश्मीर में तैनात था वह काफी दिनों से बिमार चल रहा था इस बिमारी के चलते प्रवीण की मृत्यु हो गयी और बताया की प्रवीण की शादी पूजा से हुई थी उसके लगभग 18 माह का एक बच्चा भी है। वह 2013 मे फौज मे भर्ती हुआ था।
![]()
