बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिलाधिकारी / नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, नरौरा, के निर्देशन में उत्तर-प्रदेश शासन, नागरिक सुरक्षा अनुभाग, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को सीआईएसएफ कालौनी परिसर, नरौरा में अपरान्ह 04:00 बजे से अपरान्ह 04:30 बजे तक छोटी-छोटी आग बुझाने, घायलों को आपातकाल में अस्पताल पहुँचाना एवं उनको प्राथमिक उपचार दिये जाने का प्रशिक्षण दिया गया एवं अभ्यास कराते हुए सांय 06:00 बजे से सांय 06:30 बजे तक मॉकड्रिल आयोजित करायी गयी। ब्लैक ऑउट हेतु एयर रैड वार्निंग के लिए सायरन 06:00 बजे बजाया गया तथा समाप्ति हेतु सायरन 06:10 बजे बजाया गया। किसी भी प्रकार के हमले से बचाव के लिए मॉक ड्रिल में हवाई हमले होने के समय क्या क्या सावधानी बरतने की आवश्यकता है इसका डेमो किया गया।

सायरन बजाकर, धमाकों में घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाने एवं धमाकों से लगी आग को बुझाने का अभ्यास इत्यादि क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए उसकी रिहर्सल करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। ब्लैक आउट के समय घरों, ऑफिस एवं सडक आदि की लाईट बन्द रही।

ब्लैक आउट के समय यातायात रोक दिया गया। ब्लैक आउट एवं मॉकड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *