सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक ईओ शिवराज सिंह की अनुपस्थिती में नगर पालिका चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित अध्यक्षता में आहुत की गयी। इस बोर्ड बैठक में चार प्रस्तावों को सभासदो द्वारा पास कराने का बीड़ा उठाया गया जिसमे केवल रैन बसेरा का पेमेंट कराने के प्रस्ताव पर सभी सभासदो ने सहमती जतायी और दुसरा प्रस्ताव अग्रसेन ऐसोशियेशन विवादित भूमि पर कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास का प्रस्ताव पास कराने का मुद्दा उठाया गया जिसे सुनकर एक के बाद एक सभी सभासदों ने विचाराधीन कह कर टाल दिया इस प्रस्ताव को लेकर पालिका चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित नें ऐडी-चोटी के जोर लगा कर बार-बार अपील करते हुए सभासदों को समझाया और डीएम व आला अधिकारीयों के दिशा-निर्देश व आदेशों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को पास कराने की अपील करते रहे मगर सभी सभासदों ने एकजुट होकर चैयरमैन की एक ना सुनी व मानी ओर विचाराधीन कहते हुए जमकर नोक-झोंक करने लगे । और बाकी दो प्रस्ताव भी विचाराधीन कह कर टाल दिये गये।  इस प्रकार चार प्रस्तावों में से केवल ओर केवल एक प्रस्ताव पर ही सभी सभासदों की हां की मुहर लग सकी। बैठक में नगर पालिका चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित ने बताया की हमने 252 करोड़ की जमीन/ संपत्ती को कब्जा मुक्त कराकर नगर पालिका के सुपुर्द करा दिया ओर अग्रसेन ऐशोशियेशन की विवादित भूमी जो 40 करोड़ की आंका जा रही है उस पर भी नगर पालिका के द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास स्कूल सरकारी मशीनरी द्वारा निर्माण कराया जायेगा।

इसमे सभासदों की मंजूरी जरुरी जिसको सभासदों ने विचाराधीन कह कर टालते रहे ओर जब हमने यानी प्रदीप दीक्षित ने विचाराधीन करने का कारण स्पष्ट करने को कहा तो कोई भी सभासद विचाराधीन करने का कारण नही बता सका और नोक-झोंक करते रहे। ओर कहा की हमने जनहित व पालिका के हित में भरपूर प्रयास किया है ओर करते रहेगें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *