खुर्जा। ।भारत पुष्प। विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज मधुपुरा खुर्जा खंड में हुआ जिसमें मुख्य वक्ता जगदीश क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ । मुख्य अतिथि डॉक्टर शैल बिहारी दास लाडली धाम आश्रम वृंदावन एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आयुषी राणा प्रखर हिंदू वक्ता रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष रवि प्रधान रहे। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का भाव, पर्यावरण नागरिक कर्तव्य के विषयों में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। संघ शताब्दी वर्ष में समाज में सकारात्मक परिवर्तन हो सभी हिंदू संगठित रहे जातियों में ना बटें, अपनी मातृभूमि के लिए कार्य करें,राष्ट्रहित में कार्य करें।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय सोलंकी, संजीव, योगेश, पूरन सिंह सोलंकी, संतोष, रामचंद्र प्रधान, अतुल प्रधान, महेंद्र भाटी, लाला प्रधान, ऋषिपाल सिंह, एवं जीतपाल रहे।
![]()
