सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव भौरा रेलवे पुल से छत्तु बाबा आश्रम तक ₹1,45,71,000 की लागत से बनने वाली काली सड़क का क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर शिलान्यास किया। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया की यह सड़क निर्माण क्षेत्र की आवागमन व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा।

विकास कार्यों के माध्यम से क्षेत्र की प्रगति के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, पप्पू भाटी प्रधान, कुंदू प्रधान हरेंद्र, मंडल महामंत्री पीताम्बर प्रजापति,धर्मचंद्र, महाराज चेतन गिरी, महाराज विद्र गिरी,  मास्टर हरिकिशन, कुमर सिंह जी, चित्तकुमार शर्मा, राहुल भाटी, अरुण भाटी, गौरव भाटी, गजेंद्र सहित समस्त पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *