बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को दिए जा रहे निःशुल्क उपचार को परखने के लिए जिलाधिकारी श्रुति ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरधारी नगर तथा शास्त्री नगर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करते हुए ओपीडी, दवा वितरण, लैब आदि का निरीक्षण करते हुए मरीजों को दिए जा रहे उपचार के बारे में जानकारी ली। आज देखे गए मरीजों के ऑफलाइन एवं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का अवलोकन किया गया। अभिलेखों का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियों को दर्ज किया जाए। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरधारी नगर पर प्रभारी चिकित्सक डॉ प्रवीण चंद्रा, डॉ सोनी, व समस्त कर्मचारी उपस्थित मिले। बताया गया कि अभी तक 78 मरीज़ देखे जा चुके हैं। मरीजों का ऑनलाइन तथा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण किए जाने तथा लैब में होने वाली जांच के नाम बाहर लिखवाया जाए। आशाओं को होने वाले भुगतान संबंधी बाउचर का भी निरीक्षण करते हुए कहा कि आशाओं का भुगतान समय से किया जाए। इस मौके पर उपस्थित आशाओं एवं मरीजों से भी वार्ता कर आवश्यक जानकारी ली गई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शास्त्री नगर पर डॉ रमन सिंह व समस्त स्टाफ उपस्तिथ मिले। मौके पर उपस्थित मरीजों से जाँच तथा दवा की जानकारी ली गई, मरीजो द्वारा बताया गया कि दवा अस्पताल से मिल रही हैं। जिलाधिकारी महोदया द्वारा सीएमओ को बुलंदशहर के किसी एक नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सामान्य प्रसव करने का प्रयास किया जाने के निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि टीकाकरण, सैम, मैम बच्चो को चिह्नित कर उन्हे सामान्य श्रेणी में लाने के प्रयास, गर्भवती महिलाओं की समय समय पर जांच, आने वाले मरीजों को समुचित उपचार आदि दिया जाए। स्वास्थ्य केंद्र पर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील दोहरे, नोडल अरबन डॉ गौरव सक्सेना उपस्थित रहे।
![]()
