खुर्जा। ।भारत पुष्प। मंगलवार को एकेपी डिग्री  कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई का  तृतीय एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह के निर्देशन में गांव किला मेवई में आयोजित किया गया। प्रात: सभी स्वयं सेविकाएं महाविद्यालय प्रांगण में एकत्रित हुई । तत्पश्चात शिविर स्थल की ओर रैली निकलती हुई रवाना हुए। सर्वप्रथम शिविर स्थल पर पहुंचकर  छात्राओं ने साफ सफाई की तथा  सभी स्वयंसेविकाओं ने  लक्ष्य गीत  उठे समाज के लिए उठे उठे, जागे राष्ट्र के लिए जगे -जगे तथा नौजवान आओ रे नौजवान गाओ रे , आवाहन गीत से आज का कार्यक्रम प्रारंभ किया। तत्पश्चात  सभी छात्राओं को योग एवं प्राणायाम कराया । तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं के दो समूह स्वयंसेविका मंतशा ,लक्ष्मी,  निशा, नशरा, डोली, सना  नीतू ने एस ए आर मतदाता पंजीकरण की जानकारी ली। लगभग 50 ऐसी महिलाएं पाई गई जिनकी वोटर आईडी या फिर एस आर आई फॉर्म नहीं भरा गया है। उन्हें आश्वासन दिलाया गया कि आगामी दिनों में उनकी इस समस्या का अवश्य निदान किया जाएगा। समस्त स्वयं सेविकाओं को कल प्रारंभ होने वाले  सात दिवसीय  विशेष शिविर  के  उद्घाटन समारोह के लिए विभिन्न समितियों में विभाजित किया गया।। ताकि स्वयं सेविकाओं में नेतृत्व और उत्तरदायित्व की भावना का विकास हो। उसके बाद सेविकाओं के  चार समूहों ने घर-घर जाकर विशेष शिविर उद्घाटन के लिए आमंत्रण दिया । रिफ्रेशमेंट के बाद  उदघाटन समारोह की तैयारी की। उसके बाद सभी ने पसंदीदा खेल खेलें। तत्पश्चात शिविर समाप्ति की गई।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *