–पहली बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल मोड में की जाएगी।

–जिले के तीन मास्टर ट्रेनर्स 17 से 21 फरवरी तक लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है।

बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। जनपद में 28.02.2026 में आगमी जनगणना-2027 तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियो, उपजिलाधिकारी एवं समस्त चार्ज अधिकारियों की बैठक एवं एक दिवसीय प्रशिक्षण अपरजिलाधिकारी (वि०/रा०) / जिला जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता मे कलैक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। इस बैठक मे विस्तृत समीक्षा की गयी और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान जनगणना-2027 की समयावधि, चार्ज निर्धारण स्व-गणना प्रक्रिया, गतिविधियों की निगरानी, प्रगणक व सुपरवाईजर सहित अन्य कार्मिको की भूमिका और प्रशिक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक मे अपरजिलाधिकारी (वि०/रा०)/ जिला जनगणना अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनगणना कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपेक्षित तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करें साथ ही ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये, ताकि आमजन जनगणना के महत्व को समझ सकें। उन्होने यह भी बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियो को उनके दायित्वों के महत्व से अवगत कराना है। उन्होने निर्देशित किया कि जनगणना का कार्य पूर्णतः सुव्यस्थित, पारदर्शी एवं निर्धारित समयसीमा मे किया जाए जिससे आंकडो की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय उ०प्र० लखनऊ से नामित जिला जनगणना प्रभारी स्वाति गोयल द्वारा चार्ज अधिकारियों एवं उनके सदस्यों को विस्तृत एवं गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होने जानकारी जनगणना-2027 के प्रथम चरण में 07 मई से 20 जून 2026 तक स्वगणना SE पोर्टल के माध्यम से जनपद के नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके उपरान्त एवं 22 मई से 20 जून 2026 तक HLO के अन्तर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) अभिषेक कुमार सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी एवं उप जिला जनगणना अधिकारी, तहसीलदार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *