खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ, रुकनपुर के तत्वाधान में शनिवार को “उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नवांगतुक छात्राओं को वेलकम तथा इस वर्ष पाठ्यक्रम पूर्ण कर जाने वाली छात्राओं को फेयरवेल पार्टी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोफेसर केडी शर्मा ने किया । तत्पश्चात बीए की छात्रा पूजा व सविता ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया । इसके पश्चात छात्राओं ने होली गीतों पर एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किये। छात्रा छवि चौहान ने ‘बेटी बचाओ’ शीर्षक पर सुंदर कविता प्रस्तुत की । मुख्य अतिथि प्रोफेसर केडी शर्मा जी ने छात्राओं को यथार्थ जीवन जीने की व तनाव मुक्त रहकर शिक्षा ग्रहण करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन मिस निशि शर्मा, पायल शर्मा ,भारती शर्मा, अनीता, भावना आदि प्राध्यापिकाओं व छवि मोनिका, नेहा सोलंकी ,पायल, नेहा, रिनी शिवानी द्वारा किया गया।
![]()
