सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नवोदय दिवयांग सेवा संगठन जनपद की विभिन्न तहसीलों मे स्पार्क मिंडा फाउडेशन के द्वारा निशुल्क जांच शिविर लगाकर दिवयांग सहायक उपकरण वितरण करा रहे हैं। उसी क्रम में नवोदय दिवयांग सेवा संगठन नें स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के सहयोग से निशुल्क जांच शिविर लगाकर दिवयांगों की सहायता उपकरण वितरण कराने हेतू पंजीकरण किये। इस मौके पर अभिनव ठाकुर नें बताया की नवोदय दिवयांग सेवा संगठन स्पार्क मिंडा फाउंडेशन के सहयोग से जगह-जगह निशुल्क शिविर लगाकर दिवयांगों की जांच कराकर उनको सहायता उपकरण वितरण कराती रहती है। उसी क्रम में निशुल्क केंप लगाकर दिवयांगों की जांच पड़ताल कराकर उनको निशुल्क सहायता उपकरण वितरण कराने हेतू पंजीकरण कराये गये और जल्द ही उन सभी पात्रो को उपकरण वितरण कराये जायेगें ओर कहा की पूरे जिले में पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत दिवयांगों को स्पार्क मिंडा फाउंडेशन नोएडा सैक्टर 59 बस द्वारा ले जाया जायेगा।

इस केंप मे मिंडा फाउंडेशन से डाक्टर तरुण कुमार व कोमल श्रीवास्तव में दिवयांगों की जांच पड़ताल की कि कौन कितने प्रतिशत दिवयांग है उसके आधार पर उनको उपकरण वितरण कराये जायेगे और बताया की नगर सिकंदराबाद में 78 दिवयांग के पंजीकरण किये गए और शिवाली में 73 पंजीकरण किये गए है। अभिनव ठाकुर नें कहा की में भी एक दिवयांग हुं दिवयांगों की पीड़ा दिवयांग ही महसूस कर सकता है इसलिए मेने दिवयांगों की सेवा व सहायता की ठानी है। दिवयांग की सेवा करने से मन को बहुत शांती मिलती हे और बताया की बहुत से लोग दिवयांगों के नाम पर राजनीति करते हे उनको ऐसा करने से बचना चाहिए। इस मौके पर सिकंदराबाद से लक्ष्मण सैनी, मोहन सैनी, शकिल नेता, ओमप्रकाश, विनय, मुकेश, वीरेंद्र सैनी, महमूद, ओमी सैनी,किशन,ईसाइल व शिवाली से नरेश कपासिया, अनुज कपासिया,लाला बकौरा, महमूद, लाला प्रधान छोटी सराय, फिरेराम, शीशपाल आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *