सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पुराने जी0टी रोड पर संचालित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बड़े धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम कर होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका चैयरमैन डाक्टर प्रदीप, स्कूल प्रबंधक नितीन गर्ग ऐडवोकेट, ईश्वर चंद्र गोला व स्कूल के प्रधानाचार्य रामकरण सिंह दक्ष ने मिलकर मां सरस्वती की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया ओर उसके बाद स्कूल के बच्चो नें होली से संबधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी और राधा-कृष्ण बने स्वरुपों ने फूल बरसाकर फूलो की होली खेली जिसे देखकर सभी प्रफुल्लित हो उठे। इस अवसर पर चैयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित व प्रबंधक ऐडवोकेट नितीन गर्ग नें कहा की होली प्रेम व एकता का संदेश देती है और यह पर्व रंगों के माध्यम से सभी भेदभाव को भुलाकर दुश्मनों को मिला देता है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजीव कुमार शर्मा नें कहा की यह त्योहार जीवन की निराशा से निकालकर खुशी, उमंग और उत्साह लाता है। इस अवसर पर अनिरुद्ध शास्त्री, विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाचार्या एकता महेश्वरी ,राकेश कुमार, प्रेमपाल, राजकुमार सिंह, विक्रम, धर्मेंद्र, शशी बालाजी, पंकज जोशी, प्रियंका शर्मा, नीलम गुप्ता, वंदना शर्मा, एकाक्षी त्रिवेदी, तनु सिंह, वंशिका वत्स व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *