खुर्जा। ।भारत पुष्प। रविवार को एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के द्वारा गांव किला मेवई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। महिला दिवस की थीम अधिकार और न्याय के साथ-साथ हर महिला बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्यवाही पर केंद्रित है अर्थात यदि किसी महिला या बालिका के साथ दुर्व्यवहार होता है तो अधिकार और न्याय कार्यवाही करना प्राथमिकता होनी चाहिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिला की सामाजिक आर्थिक संस्कृति राजनीतिक उपलब्धियां पर जश्न साथ ही महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बढ़ाने के लिए क्या जाता है इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए गांव किला की महिला एवं बालिकाओं के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उनके सामाजिक न्यायिक अधिकारों व सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की गई। उर्मिला सिंह ने कहा कि समय के साथ विचारों में भी परिवर्तन लाना जरूरी है ताकि नई पीढ़ी के साथ समायोजन स्थापित हो सके कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता सिंह ने कहा कि महिलाओं की तरक्की से ही किसी समाज  की उन्नति है। मंतशा, ईशा,निशा, संजना, नैना ,करिश्मा आदि ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखें। इस अवसर पर सभी ग्रामीण महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *