खुर्जा। ।भारत पुष्प। यूजीसी सरकार के गले की फांस बनता जा रहा है। चहुंओर स्वर्ण समाज इसका भरपूर विरोध कर रहा है। साथ ही सरकार से इस कानून को वापस लेने की पुरजोर मांग की जा रही है। जिसके लिए स्वर्ण समाज सामाजिक संगठन किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार हैं परंतु वह हर कीमत पर इस काले कानून को वापस कराने के लिए मैदान में डटे हैं। राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिला अध्यक्ष गौरव तौमर का कहना है कि यूजीसी काला कानून है जो स्वर्ण समाज के बच्चों पर एक कुठाराघात है। इसे लागू कर स्वर्ण समाज के बच्चों का भविष्य सरकार द्वारा अंधकारमय बना दिया गया है। उन्होनें बताया कि राष्ट्रवादी प्रताप सेना इस कानून को लागू न होने देने के लिए पूरी तरह से हर कीमत अदा करने को तैयार है। इसके लिए अब पुलिस ने सादा वर्दी में पहुंचकर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के जिलाध्यक्ष के साथ साथ विष्णु जादौन योगेश चौहान महेश कुमार विवेक राघव राम किशन आदि को घर में नजरबंद कर दिया है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *