सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। विधानसभा क्षेत्र में दनकौर रोड़ के फोर लेन व गुलावटी रोड़ के चौड़ीकरण का क्षेत्रिय विधायक ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। बता दें की तहसील सिकंद्राबाद क्षेत्र के दनकौर रोड़ को फोर लेन दनकौर तिराहे से निजामपुर पुलिया तक होने जा रहा है उसी का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने नारियल फोड़कर किया और इसके अलावा गुलावटी रोड़ का भी चौड़ीकरण होने जा रहा है जिसका शिलान्यास भी क्षेत्रिय विधायक लक्ष्मीराज सिंह द्बारा किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रिय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा की सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्य कराये जा रहे हैं उन्हीं योजनाओं के अंतर्गत दनकौर रोड़ को 17 करोड़ की लागत से फोर लेन करायी जा रही है जिसका शिलान्यास आज नारियल फोड़कर किया गया है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा और इसके अलावा गुलावठी रोड़ का 68 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण का कार्य भी जल्द होने जा रहा है उसका भी आज ही शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम का मंच संचालक पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री पिंकी बोरा ने किया। कार्यक्रम में जिला मंत्री श्री अरविन्द दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि सुरेश चंद्र शर्मा, सिकंदराबाद चेयरमैन डॉ. प्रदीप, मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, मंडल अध्यक्ष हरिओम डगर, टीनी भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय भराना, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी, सचिन शर्मा, नवीन राजपूत, मंडल महामंत्री नरेंद्र सैनी, मंडल महामंत्री नवीन गुप्ता, पीताम्बर प्रजापति, मनोज गिरी, धर्मेंद्र चौधरी, मोहित शर्मा सहित समस्त पार्टी पदाधिकारी, सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।
![]()
