बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे की आजकल वाहन चालक अपने वाहनों को इतनी तेज रफ्तार से दोड़ाते नजर आते है जिससे उनको खुद को ही अपना वाहन नियंत्रण करना भारी हो जाता है और अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट कर बैठते है जिसमे अब देखा जा रहा है इसके अलावा नाबालिग बच्चे कानून को बौना समझते हुए ओर ठेंगा दिखाते हुए दनादन बाईक-स्कूटी तेज रफ्तार से दौड़ाते-भगाते नजर आते रहते हैं उसमे जनहानी भी हो जाती है। ओर बाद में उनके परिजन रोते बिलकते रह जाते है। जबकी सरकारी मशीनरी सड़क सुरक्षा अधिनियम के पाठ लगातार वाहन चालकों को पढा़ती रहती है और चालान काटकर उनको सड़क सुरक्षा अधिनियम का पालन करने की नसीहत देती रहती है मगर फिर भी नाबालिग बच्चो के परिजन अपने बच्चों को बेखोफ होकर अनदेखी कर बाईक स्कूटी दें देते है। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर के ओवर ब्रिज का सामने आया है।

इस ओवर ब्रिज पर एक बाईक सवार का एक्सीडेंट हो गया इस सड़क हादसे में 27 वर्षीय महिला फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सुत्रों द्वारा बताया जा रहा है की मृतका महिला अल्ट्रासाउंड कराने के लिए घर से निकली थी तभी फ्लाई ओवर पर टाटा 407 से इस बाईक सवार को रौंद डाला। इस सड़क हादसे में बाईक क्षतिग्रस्त हो गयी और महिला फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। टीआई राजपाल सिंह तौमर ने बताया की एक्सीडेंट की सूचना पर टीएसआई वीरेंद्र सिंह तुंरत घटना स्थल पर पहुंच गए और टीआई को सूचित किया तो टीआई राजपाल सिंह तौमर भी घटना स्थल पर पहुंच गए और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बताया की टाटा 407 का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। इस मौके पर टीआई राजपाल सिंह तौमर, टीएसआई वीरेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल अंकित वं आशुतोष शर्मा मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *