खुर्जा। ।भारत पुष्प। शनिवार को एकेपी डिग्री कॉलेज के प्रांगण में वेद मन्त्रों की पावन ऋचाओं के साथ मुख्य अतिथि सीडीओ निशा ग्रेवाल, विशिष्ट अतिथि नमिता गौतम स्लीपवेल फाउंडेशन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित तथा पुष्पांजलि अर्पित कर दीक्षांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संचालिका एकता चौहान ने बताया कि यह दीक्षांत समारोह 1971 के दीर्घकालीन काल खण्ड के बाद 1991 तथा 2014 से लेकर 2024 तक उत्तीर्ण समस्त स्नातिकाओं को डिग्री प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया है।

दीक्षांत के अवसर पर अनीता शिक्षा विभाग, ज्योति छौंकर पुलिस विभाग, प्रवेश बैंक विभाग, निधि समाजसेविका ने अपने अनुभव प्रस्तुत किए। जीवन निर्माता शिक्षकों और माता पिता का विशेष आभार व्यक्त किया। इन्हीं के तप त्याग से हमारे जीवन को नयी दिशा मिली। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु के लिए योग की मनोरंजक प्रस्तुति दी। मानसिक स्वास्थ्य विशषकर किशोर अवस्था के तनाव पर मनोविज्ञान की छात्राओं ने मूक अभिनय की प्रस्तुति दी। इसरो अभियान विषय पर हीना, आयुषी सैनी, गुनगुन कौशिक ने संस्कृत हिन्दी तथा अंग्रेजी भाषाओं में अपनी स्वरचित कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटिका, देशभक्ति गीत, भारत की विभिन्न संस्कृतियों को दर्शाती हुई एक भारत श्रेष्ठ भारत पर नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि सीडीओ निशा ग्रेवाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह छात्राओं के परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल होता है। दीक्षांत समारोह केवल समारोह नहीं है बल्कि छात्राओं की उपलब्धियों और क्षमताओं का उत्सव है। आपने छात्राओं से कहा कि आप डिग्री लेने के बाद नौकरी लेने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने। विशिष्ट अतिथि नमिता गौतम ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्राओं की योग, नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभा प्रदर्शन, आत्मविश्वास बढ़ाने और रचनात्मकता को निखारने का मंच प्रदान करता है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने नये स्नातकों को जीवन के अगले चरण, नयी चुनौतियों का सामना करने और समाज व राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सावन सीजीसीआरआई, पोटरी उद्योग से रितु मिन्हाज, रवि राणा, दर्शन चटवाल, डीसी गुप्ता, मिथलेश कुमार आरसेटी, ललित शर्मा तथा खुर्जा के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *