बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। ईद उल फितर पर्व के अवसर पर ईदगाह पर नमाज अदायगी के लिए साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने ईदगाह बुलंदशहर का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया। नमाज अदायगी के लिए शहर काजी बैठने के स्थान, लोगों के आने जाने के मार्ग इत्यादि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि साफ सफाई, चुना छिड़काव , पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। ईदगाह पर नमाज अदायगी के मौके पर व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती करने के निर्देश दिए। ड्रोन से भी निगरानी रखी जाए। मौके पर उपस्थित लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि शांति पूर्वक नमाज अदा कराई जाए। इसी के साथ जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने ईदगाह खुर्जा का निरीक्षण करते हुए नमाज अदायगी के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों से वार्ता करते हुए नमाज अदा करने के समय आदि के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय, सीओ खुर्जा शोभित कुमार, प्रभारी निरीक्षक खुर्जा नगर उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *