–मंदिर में डीएम व एसएसपी ने की पूजा अर्चना

खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री चैत्रमास नवरात्रि के अवसर पर श्री नव दुर्गा शक्ति मंदिर खुर्जा में दूर दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु आते हैं। नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मंदिर में भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालु सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कर सके इसके लिए बैरिकेटिंग करते हुए माता के दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मातारानी के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय, सीओ खुर्जा शोभित कुमार, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *