बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। गुरूवार को जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आहूत हुई। बैठक में सिकंदराबाद एवं खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र के उधमियों द्वारा विगत बैठक में अपनी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु दिए गए आवेदन पत्रों पर संबंधित विभागों के द्वारा की गई कार्यवाही की विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निर्देशित किया गया कि औद्योगिक क्षेत्रों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उद्यमियों की प्राप्त होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनका निस्तारण किया जाए। बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाए गए प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
![]()
