-शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम को
सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। क्षेत्र की नयी बस्ती निवासी युवक सलमान का विवाह दिल्ली निवासी शबनम से 16 माह पूर्व हुई थी। 15 दिन पूर्व शबनम की संदिग्ध परिस्थितियों में नयी बस्ती ससुराल में मौत हो गई। ससुराल वालों ने शबनम के शव को आनन फानन में खाक ए सुपुर्द करा दिया था। इस मामले को लेकर शबनम के मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली सिकंद्राबाद में शिकायत कर मामला दर्ज करा दिया मगर पुलिस की हिलीहवाली को देखकर और कुछ भी कार्यवाही ना होते देख मायके वालों ने जिला कप्तान व डीएम से शिकायत की।
आला अधिकारियों के आदेश पर आज शबनम की मौके के 15 दिन बाद सिकंद्राबाद पुलिस शबनम की क्रब खोदने जा धमकी ओर शव को बाहर निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया की डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आज शबनम के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। इस मामले को लेकर आसपास में सुगबुगाहट शुरू हो गई है।
![]()
