खुर्जा ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर के तत्वाधान में 20 फरवरी 2023 से प्रस्तावित ग्राम अरनियाँ खुर्द के पंचायत घर पर चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान चयनित 50 स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता-अभियान के तहत “स्वच्छ-भारत रैली निकालकर ग्राम वासियों को सफाई के प्रति जागरूक किया। रैली में छात्राओं ने गन्दगी को दूर भगाओ,चारों ओर स्वच्छता फैलाओ/ हमने मन में ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है/ दवाई से नाता तोडो , स्वच्छता से नाता जोड़ो/ जैसे जागरूकता के नारे लगाकर ग्राम-वासियों को जागरूक किया तथा रैली के दौरान गलियों में झाड़ू लगाकर गन्दगी साफ की। साथ ही एनएच 91 स्थित यात्री टीन शेड तथा शहीद सत्यवीर सिंह चौहान शहीद स्मारक के आस-पास फैली गन्दगी को झाड़ू लगाकर साफ किया। शिविर के द्वितीय सत्र में “स्वच्छता अभियान” व “नारी सशक्तिकारण”  विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें डाक्टर संजीव कुमार रुहेला मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे। संगोष्ठी का शुभारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्य गीत “उठें समाज के लिये उठें-उठें/जगें स्वराष्ट्र के लिए जगें जगें” लक्ष्य-गीत से हुआ। स्वयं सेविका वंशिका,गुंजन,रुचि, छवि ने नारी सशक्तिकरण व स्वच्छता  पर विचार प्रकट किये। मुख्य अतिथि प्राध्यापक डॉक्टर संजीव रुहेला ने शिविर में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान भारत सरकार का मत्त्वपूर्ण अभियान है। अत: हमें इसका हिस्सा बनकर सफल बनाने में योगदान करना चाहिये। साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार प्रकट किए। ज्योति,चाहत,कविता,सुषमा व नेहा ने स्वछता का महत्त्व विषय पर जागरूकता हेतु एक नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा ने शिविर में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सफाई करने के बजाय गन्दगी न करने पर विशेष ध्यान देना चाहिये। विद्यापीठ मार्गदर्शक व एनआरईसी कॉलेज खुर्जा के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर केडी शर्मा ने शिविर द्वारा चलाई गई गतिविधियों के लिए शुभकामनाएं दी। विद्यापीठ अध्यक्ष सतगुरु बाबा रोहित कुमार जी साहब व सचिव श्री देवेश कुमार जी ने शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। शिविर में पंचायत सहायक सुरेन्द्र सिंह,लिपिक कुलदीप भारद्वाज, परिचर रौदास तथा ज्योति, विशाखा, नेहा, नीलम, पूजा आदि स्वयं सेविकाओं ने शिविर में महत्त्वपूर्ण सहयोग किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *