जहांगीरपुर-(भारत पुष्प/कृष्णा वत्स) गुरूवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में  शैक्षिक सत्र 2025 – 26 में कक्षा 10 और कक्षा 12 में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली दोनों छात्राओं कक्षा 12 की कुमारी आयशा पुत्री कमरुद्दीन खां ने 500 में से  422 अंक (84•44 %) अंक  और कक्षा 10 में कुमारी तनु पुत्री संजीव ने 600 में से 508 अंक (84•67 %) प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र के गौरव को बढ़ाया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने इन दोनों छात्रों को फूल माला  पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और इनके मनोबल को बढ़ाया। विद्यालय पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम 96.77% और हाई स्कूल का 92% रहा । कक्षा 12 में हिंदी में 78 अंग्रेजी में 32 गणित में 6 भौतिक विज्ञान में 10 रसायन विज्ञान में 13 जीव विज्ञान में 6 भूगोल में 27 अर्थशास्त्र में 03 नागरिक शास्त्र में 01 और कला में 07 छात्र-छात्राओं ने विशेष योग्यता अर्थात डिक्टेशन प्राप्त की है। इस अवसर पर विभर्ते एनजीओ के अध्यक्ष मोहन सिंह और उनकी टीम ने विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्राओं को एक-एक नोटबुक (कॉपी)प्रदान कर  सभी छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाया। विवर्ते  एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे मिशन शोषण मुक्त बचपन के अंतर्गत अपने 30 में कार्यक्रम में  पब्लिक इंटर कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को गुड टच बेड टच और पोक्सो एक्ट की जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश दिमानिया संजीव सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , राकेश कुमार, संजय कुमार , ज्ञानेंद्र कुमार ,पौरुष राजन, राजकुमार, नृपेंद्र, विवेक कुमार, पीयूष कुमार,उजाला ,सीमा अत्री, सीमा चौधरी ,नेहा शर्मा , दीपा,गुरिशा रानी, पूजा शर्मा ,वंदना मित्तल एवं  समस्त विद्यालय परिवार  उपस्थित रहा ।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *