–जलकर खाक हुईं प्राइवेट बस

बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ईस्माइला के पास का सामने आया है इस गांव में सड़क पर चलती प्राईवेट बस में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। इस आग ने अपना विकराल रूप इस तरह धारण कर लिया की पूरी बस आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गयी। इस भीषण आग को लगते ही बस में मौजूद यात्री में अफरातफरी मच गयी और जैसे-तैसे कूद-फांद कर जान बचायी। इस मौके पर स्थानीय पुलिस थाना इंचार्ज मोहम्मद असलम ने यात्रियों को निकालने में भरपूर सहयोग किया और बताया की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है सभी सुरक्षित है।

सूचना देकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया तभी जाकर मेहनत मस्कत कर आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है की आग शार्ट सर्किट होने से लग सकती है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *