सिंकद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल जगह-जगह खेत खलियानों जंगलों में युवकों-युवतीयों के शव पड़े मिलते रहते हैं और कुछ घरों में फंदों पर या पे़डों पर झूलते मिलते हैं और जब ऐसे मामलों की जांच पड़ताल कर पुलिस खुलासा करती है तो कुछ तो प्रेम प्रसंग के चक्कर में आकर फांसी के फंदे पर झूल जाते हैं और कुछ घरेलू क्लेश के कारण फंदे पर लटक जाते हैं और कुछ ऐसे मामले भी होते हैं जो हत्या कर फंदे पर लटका दिया जाता है और कुछ लोग अवैध संबंधों के शक होने पर या दहेज की खातिर किसी भी कारण से अपनी पत्नी की हत्या कर देते हैं। उसी प्रकार का एक मामला जिला बुलंदशहर के तहसील सिकंद्राबाद देहात में गांव मुरादाबाद के जंगल में एक युवक का शव मिलने का सामने आया है। इस गांव के जंगल में एक 22 वर्षीय युवक गजेन्द्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई राहगीरों के द्वारा परिजनों व पुलिस को सूचना दी तो स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया की आज 112 न0 पर सूचना मिली थी की गांव मुरादाबाद में एक युवक का शव पड़ा हुआ है इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और शव की शिनाख्त करायी गयी तो मृतक का नाम गजेन्द्र मुरादाबाद के रुप में हुई है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बताया की ऐसा प्रतीत होता है की इस युवक ने आत्महत्या की हो उसके पास से एक तमंचा व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं और इस प्रकरण की जांच पड़ताल करायी जायेगी और अग्रिम कार्यवाही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही की जायेगी। मृतक गजेन्द्र के पिता रविन्द्र सिंह ने बताया की गजेंद्र कल शाम से घर से गायब था जिसकी तलाश की जा रही थी और आज सुबह राहगीरों द्वारा जानकारी मिली थी तो हमने देखा की हमारे बेटे का ही शव हैं और बताया की यह कहना मुश्किल है की इसकी हत्या किसने की है। मगर पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *