बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। शिक्षा विभाग द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। उसके बाद यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।  इस मौके पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है और कहा कि मेधावी विद्यार्थी देश और समाज का भविष्य हैं तथा उनकी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सदर विधायक प्रदीप चौधरी एवं नगर पालिका परिषद बुलंदशहर की चेयरमैन दीप्ति मित्तल , शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *