–एसएमजेईसी कॉलेज की बालिकाओं ने मारी बाजी

खुर्जा l ।भारत पुष्प। नगर के एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय गतका प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता भारद्वाज ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया एसएमजेईसी इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम दिखाया तथा जनपदीय स्तर पर अपना-अपना स्थान सुनिश्चित किया। बालिकाओं के इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराने एवं प्रतियोगिता को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक रोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में केशव जादौन ने अपनी जिम्मेदारी निभाई तथा निष्पक्ष एवं अनुशासित ढंग से प्रतियोगिता को संपन्न कराया l आयोजन को सफल बनाने में अजय कुमार राय, जी.एस. इंटर कॉलेज की भूमिका में कुलश्रेष्ठ, उपप्रधानाचार्या सुनील कुमार निम तथा सतेंद्र सिंह योगेश शर्मा और विपिन गिरी विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सहयोगी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनिता भारद्वाज ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *