सिकन्द्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल जगह-जगह के ओयो होटलों में युवक युवतियों को पाया जाता है जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच जाता है।  नगर के हाई-वे जाट चौक के पास ओयो होटल में एक युवक युवती को अचेत अवस्था में देख हड़कंप मच गया। दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां पर डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया और युवक का ईलाज कराया जा रहा है।

जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और युवती के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गयी है। सूत्रों का दावा है की इस युगल जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। मौके से एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों नोएडा के निवासी हैं इनके परिजनों को भी सूचना दी गई है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *