सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जब-जब किसान खाद्य यूरिया की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हैं और किसानों यूनियन के विभिन्न संगठन विरोध प्रदर्शन कर आला अधिकारियों का घेराव कर किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत कराते हैं तो आला अधिकारी किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देते है। तभी आला अधिकारी किसानों की समस्याओं को लेकर औचक निरीक्षण करते हैं। उसी क्रम में एसडीएम ने चोला क्षेत्र के खाद्य समिति का औचक निरीक्षण किया और दस्तावेजों में खामियां पाये जाने पर एसडीएम दीपक पाल ने नाराजगी जताई और स्पष्टीकरण मांगा। एसडीएम दीपक पाल ने बताया की चोला क्षेत्र के खाद्य समिति केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया और इस निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालक से स्टाक रजिस्टर मांगा गया तो नहीं दिखा सके तो ई0वी0एम- ई0पी0ओ0एस मशीन और मौके पर स्टाक में एंट्री पाये जाने में खामियां को देखकर स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम दीपक पाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा की अगर किसी भी किसान को यूरिया और डी0ए0पी के लिए परेशानी होती है तो किसी कार्यदिवस में 10 से 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय में ए एसडीएम या तहसीलदार से संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
![]()
