खुर्जा। ।भारत पुष्प। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र की विधायक मीनाक्षी सिंह ने एनआरईसी कॉलेज मैदान के निकट स्थित छतरी घाट बगीची में नवनिर्मित ओपन जिम का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विधायक ने गोला फोड़कर एवं फीता काटकर ओपन जिम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करते हुए सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला मंत्री ऋषभ पंडित ने हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक सुंदरकांड पाठ एवं हवन का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
