बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, भारत सरकार के सदस्य लवकुश कुमार द्वारा बुद्धवार को जनपद के भ्रमण के दौरान अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर होने वाले गम्भीर अत्याचार के मामलों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में सदस्य लवकुश कुमार द्वारा अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, पेंशन, आवास, स्वरोजगार, कौशल विकास आदि की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। इसके अतिरिक्त, जनपद में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों पर घटित गम्भीर अत्याचार के प्रकरणों की स्थिति, दर्ज मुकदमों में की गई कार्यवाही, पीड़ितों को दी गई राहत एवं पुनर्वास सहायता की भी समीक्षा की गई। सदस्य द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में कोई शिथिलता न बरती जाए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *