–मुम्बई से वीर सावरकर के पौत्र रहेंगे मुख्य अतिथि

बुलन्दशहर। ।भारत पुष्प। सामाजिक संस्था राष्ट्र चेतना मिशन का वार्षिक समारोह प्रतिभा महोत्सव के रूप में आगामी 13 जून को नगर के निकुंज हॉल में आयोजित होगा। क्रान्तिकारी वीर सावरकर के पौत्र रणजीत सावरकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में जिले भर के 3 दर्जन से अधिक प्रमुख विद्यालयों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट टॉपर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्र चेतना मिशन के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की व्यवस्था बैठक संपन्न हुई, जिसमे समारोह से सम्बन्धित विभिन्न जिम्मेदारियों का वर्गीकरण कर सामूहिक परिश्रम से प्रतिभा महोत्सव 2026 को भव्यता से आयोजित करने का संकल्प लिया गया। संस्था के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने कहा कि हर साल संस्था के वार्षिकोत्सव में देश के महापुरुषों और क्रांतिकारियों के वंशजों को ही मुख्य अतिथि बनाया जाता है। इस बार महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर के पौत्र तथा स्वातंत्र्यवीर सावरकर राष्ट्रीय स्मारक मुम्बई के कार्याध्यक्ष रणजीत सावरकर मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह मुख्य वक्ता, आध्यात्मिक गुरु एवं संभव इंटरनेशनल फाउंडेशन की संस्थापक साध्वी प्रज्ञा भारती विशिष्ट अतिथि रहेंगे तथा वैद्य यज्ञदत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय के संचालक डॉ गोपाल दत्त शर्मा अध्यक्षता करेंगे।  हेमन्त सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि डॉ अक्षय प्रताप अक्षय, आलोक बेजान, मोहित शौर्य सहित दिल्ली से बाल कवयित्री सानवी जैन का काव्य पाठ भी रहेगा। बैठक का संचालन करते हुए संगठन के सचिव मयूर अग्रवाल ने बताया कि जिले के प्रमुख स्कूलों में यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडियेट कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालेप्रथम तीन विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के साथ ही शिक्षा, खेल, कला, विज्ञान आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को आपस में  बाँटकर जिम्मेदारी से निभाने और कार्यक्रम को भव्यता के साथ आयोजित करने में पूर्ण भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था बैठक में अध्यक्ष हेमन्त सिंह, सचिव मयूर अग्रवाल, उपाध्यक्ष कपिल राणा, संरक्षक सदस्य उमेश कुमार, जिला संयोजक पिंटू गुर्जर, अनिता त्यागी, सुषमा ठाकुर, पूनम सिंह चौहान, न्यू गुप्ता, अनिल गर्ग, कुलदीप अग्रवाल, रामावतार लोधी, मोहन सैनी, चाहत राजपूत, ललित चौहान, शरद शर्मा, निशान्त अग्रवाल, अनुज जौहरी, राहुल अग्रवाल, भूपेश कुमार, हिमांशु चौटाला, शुभित अग्रवाल, अरुण राजपूत, मुकुल कुमार, लकी पंडित, अर्पित भारद्वाज, राहुल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *