सहारनपुर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  उसी क्रम में क्षेत्र के थाना चिलकाना पुलिस-स्वाट टीम व एक लाख के ईनामी डकैत संग हुई मुठभेड़ में आरोपी अहसास खान ढेर हो गया। सीओ सहारनपुर ने बताया की आजकल उ0प्र  सरकार ने अपराध रोको अभियान चला रखा है इस योजना के अंतर्गत जिला सहारनपुर मे भी चेकिंग अभियान चलाकर चोर, बदमाश, लुटेरो व वाछिंतों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उसी क्रम में रात को जब सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से एक युवक आता दिखाई दिया जिनको रुकने का ईशारा किया गया तो वह डकैत भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी करनी चाही तो अपने आप को घिरा देखकर उसने फायरिंग शुरु कर दी तो आत्मरक्षा व जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की तो इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और बताया की इन आरोपी पर जिला कप्तान ने एक लाख का ईनाम घोषित कर रखा है। इससे पूछताछ की गयी तो इसने अपनी पहचान अहसास खान के रुप में बतायी गयी और बताया की इस ईनामी डकैत पर विभिन्न धाराओं में लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं और इस मुठभेड़ में चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार को भी डकैत की 2 गोलीयां लगने से घायल हो गए क्योंकि थाना प्रभारी ने बुलट प्रुफ जैकेट पहनी थी इसलिए वो बाल बाल बच गए।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *