खुर्जा। ।भारत पुष्प। रोटरी क्लब खुर्जा सिटी द्वारा अपने रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत स्थाई प्रोजेक्ट के रूप में एक एंबुलेंस, एक शव वाहन, पांच वाटर कूलर का लोकार्पण कार्यक्रम मुख्य अतिथि फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश शक्तिपुत्र तोमर की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम में दीप प्रजलन से हुआ। अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अरोरा ने विगत 25 वर्षों की संक्षिप्त रिपोर्ट सभी के समक्ष रखी l

कार्यक्रम का संचालन सचिव रोहित अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का संयोजन हिमांशु अग्रवाल, आकाश जैन, अजय गुप्ता, संजीव गोयल, विकास गोयल, दीपांशु बंसल ने किया। इस अवसर पर सहायक मंडल अध्यक्ष रो. नरेंद्र कुमार शर्मा ने रोटरी क्लब प्रोजेक्ट की उत्कृष्ट सेवा कार्यों में अन्य सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोटरी क्लब खुर्जा सिटी वास्तव में रोटरी के उद्देश्य को पूरा कर रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश फैमिली कोर्ट शक्तिपुत्र तोमर ने रोटरी को समाज सेवा का पर्याय बताया। उन्होंने कहा कि विश्व भर में रोटरी समाज सेवा के कार्यों से जाना जाता है। रोटरी ने पोलियो जैसे उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद प्रसन्नता है कि रोटरी क्लब खुर्जा सिटी खुर्जा ने शहर में कई सारे प्रोजेक्ट का संचालन करने के बावजूद एंबुलेंस जैसी जरूरतमंद व्यवस्था का संचालन शव वाहन आज के समय में अंतिम यात्रा के लिए ले जाने के लिए बहुत जरूरत मंद साधन है और जल सेवा तो सदैव से सबसे परोपकारी सेवा रही है।

रोटरी क्लब खुर्जा सिटी इन्हीं सभी प्रोजेक्ट का भली-भांति संचालन करें और अन्य प्रोजेक्ट जो क्लब के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं उनको भी वितिवत रूप से चलाएं। कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश अरोरा दीपांशु बंसल आकाश जैन रोहित अग्रवाल नीरज वर्मा राजीव गोयल संजीव बठला भूपेंद्र चौधरी संजीव गोयल रोहित सिंघल अमित महेश्वरी  हिमांशु अग्रवाल  अभिषेक अग्रवाल अमित तायल अंकित कुमार  विवेक अग्रवाल प्रवीण मित्तल प्रवीण शर्मा मनीष बंसल अरुण जैन राहुल वसंने, विनोद आहूजा अनिल बठला, रोहित आहूजा आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *