शामली। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल चोरों-बदमाशों, दंबगों, गेंगस्टरों व गेंगरेप करने वाले के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं इनको ना तो कानून का कोई खौफ ओर ना ही जेल जाने का डर ऐसे बदमाश दिनदहाडे़ सरेआम गोलीकांड कर किसी की भी जान ले लेते हैं ओर मासूमों संग हैवानियत कर फरार हो जाते हैं जबकी पुलिस ऐसे बदमाशों का दनादन एनकाउंटर / मुठभेड़ कर जेल भेज रही है भी ऐसे बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और कुछ ऐसे मामले भी देखने को मिलते हैं की घरेलू क्लेश के चलते पत्नी या पति के किसी ओर से अवैध संबंधों के चलते एक दूसरे का मर्डर करा देते हैं या दोस्त ही एक दूसरे दोस्त का मामूली सी कहासुनी , गाली-गलौज या रुपयों के लेन-देन में भी एक दूसरे का एक दूसरा मर्डर कर देता जिसका खुलासा पुलिस कर जेलं भेज देती है। उसी क्रम में मेरठ मंडल क्षेत्र के शामली पुलिस व 50 हजार का ईनामी बदमाश मेहताब की आमने-सामने की की हुई फायरिंग में महताब ढ़ेर हो गया। क्षेत्राधिकारी शामली के अनुसार सुबह थाना शामली पर सूचना मिली की बाबरी थाना क्षेत्र के हाथी करोंदा गांव के जंगल में खेत पर पानी लगा रहे दो किसानों से एक बदमाश ने लूट कर ली। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और किसानों से विस्तृत जानकारी कर उस बदमाश की तलाश की गयी और कुछ निशानदेही पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने को कोशिश की तो उस ईनामी बदमाश ने पुलिस पर काबाईन से गोली बरसानी शुरु कर दी तो पुलिस ने भी उस बदमाश का 12 किलोमीटर तक पीछा कर अपनी आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो पुलिस की गोली लगने से वह 50 हजार का ईनामी बदमाश मेहताब घायल हो गया उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर उस बदमाश की जन्म कुंडली खंगाली गयी तो वह बदमाश मेहताब मुकीम काला गैंग का सदस्य था इस पर लगभग 3 दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसी ने महिला पुलिसकर्मी की चैन भी लूटी थी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *