गोंडा। ।भारत पुष्प। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की मुख्य कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह की उपस्थिति में तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला सचिव जंगू लाल (पूर्व ग्राम प्रधान) एवं संतोष कुमार के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर ही आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर जनता के बीच रहने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और आगामी चुनाव में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में पूर्ण समर्पण एवं मजबूती के साथ पार्टी के पक्ष में कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में क्षेत्र के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![]()
