बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ० अंतुल तेवतिया की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें सांसद डॉ० भोला सिंह, विधायक स्याना देवेन्द्र सिंह लोधी, विधायक सिकन्द्राबाद लक्ष्मीराज सिंह, सदस्यगण जिला पंचायत, गीता चरौरा, अल्पना जादौन, रेनू, रेनू चौधरी, शैलेश शर्मा, नाहर सिंह, सारिका त्यागी, मंगल सिंह, लटूर सिंह, मांगेराम, ओंकार, सोनू लोधी, नरेश चन्द, संतपाल, सूर्यप्रताप आदि, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बोर्ड बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार द्वारा किया गया। बैठक में गत बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि, केन्द्रीय वित्त आयोग के अन्तर्गत जिला पंचायत, बुलन्दशहर की वर्ष 2026-27 की संशोधित कार्य योजना की स्वीकृति, राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत वर्ष 2026-27 की संशोधित कार्य योजना की स्वीकृति, जिला निधि में उपलब्ध धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराये जाने हेतु वर्ष 2026-27 की संशोधित कार्य योजना की स्वीकृति, जिला पंचायत की आय बढाने के उद्देश्य से जिला पंचायत की परिसम्पत्तियों को लीज/किराये पर दिये जाने की स्वीकृति, जिला निधि से प्रमुख सम्मिलित कार्यों में शहीद द्वार / गौरव द्वार निर्माण कराया जाना सर्वसम्मति से स्वीकृति किया गया। सदन में उपस्थित समस्त सदस्यगण द्वारा जनसुनवाई (आईजीआरएस पोर्टल)/समितियों / शासन व जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से प्राप्त प्रस्तावों/पत्रों को सर्वसम्मति से अस्वीकृत कर दिया गया। सदन द्वारा कहा गया कि बैठक में उपस्थित सदस्यगणों के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों को ही कार्य योजना में सम्मिलित किया जाए, क्योंकि ऐसे प्रस्तावों की उपयोगिता सदस्यों के माध्यम से प्रमाणित हो जाती है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *