सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल जगह-जगह विभागों की बिना एनओसी यानी बिना परमिशन के लोग विभिन्न प्रकार के सेंटर खोल कर व्यापार करते रहते हैं और सरकारी मशीनरी आंखें बंद करके जानकर भी अनजान बनकर गहरी नींद में सोते हुए दर्शाते रहते हैं और जब कोई भी इनकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करता है तो साहब आफिस में एसी में बैठे-बैठे यह कह कर टरका देते हैं की हमको कोई जानकारी नहीं है और ना ही कोई शिकायत आयी है मगर जब कोई अनहोनी घटना घट जाती है तो तब जाकर सरकारी मशीनरी वही सरकारी मशीनरी हरक़त में आती है और कार्यवाही करने की बात करते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोचिंग सेंटर में आग लगने का आया तो उस जनहानि की घटना को देखते हुए लगभग हर एक जिले में सरकारी मशीनरी कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी में निरीक्षण कर खामियां खोजने का प्रयास कर रही है। उसी क्रम में बुलंदशहर विकास प्राधिकरण की टीम ने एसडीएम दीपक पाल के नेतृत्व में कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी में औचक निरीक्षण कर अवैध चल रहे कोचिंग सेंटरों की जांच पड़ताल कर सील करने की कार्यवाही की।

बताया कि नगर के सिरोंधनं रोड पर चल रहे विवेक क्लास/कोचिंग सेंटर व लायब्रेरी अवैध पायी गयी। सेंटर संचालक ने मौके पर कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं दिखा सका इसलिए इस सेंटर को सील किया गया है। ऐसे ही अवैध कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा और बिना एनओसी के कोई भी संस्था चलने नही दिया जायेगा और अगर चलता हुआ पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अब देखना होगा की यह कार्यवाही कितनी कारगर होती है या खानापूर्ति कर छोड़ दिया जायेगा और इतिश्री कर दी जायेगी और किसी अनहोनी घटना का इंतजार किया जायेगा।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *