सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। मुस्लिम समुदाय के धर्म के अनुसार मोहर्रम के अवसर पर ईमाम हुसैन को याद कर मातम मनाकर ताजिये निकाले जाते हैं। उसी क्रम में देर रात को नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहर्रम के अवसर पर ईमाम हुसैन को याद कर ताजियों का जुलूस निकाला। इस जुलूस में अलग-अलग मुहल्लों से विभिन्न प्रकार के ताजिये शामिल हुए।

इस जुलूस में ढोल-नगाड़े बजाकर ताजियों का प्रदर्शन किया और युवकों ने अपने हाथों से लाठी-डंडे चलाकर अपना करतब दिखाएं। ताजियों को रिसालदारान से शुरू कर नगर के मुख्य बाजारों से निकालते हुए कर्बला में जाकर सुपुर्द ए खाक किया गया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *