सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। नगर क्षेत्र में प्रतिदिन शाम को भी जाम का झाम देखा जाता है जब आमजन डियूटी समाप्त कर लोटता है तो उसी समय जाम का झाम लगा रहता है।

इसमें ई रिक्शा चालक भी अपना सहयोग भरपूर करते हुए नजर आते हैं। इसी प्रकार चौक पर जाम की स्थिति पैदा होती है। जबकि नगर पालिका चेयरमैन डाक्टर प्रदीप दीक्षित ने बोर्ड बैठक में कई बार वादा किया था की ई–रिक्शा चालक को वन वे रुट निर्धारित किया जायेगा ताकि जाम की स्थिति पैदा ना हो मगर कानून भी आज तक लागू नहीं किया जा सका है इसलिए सब्जी मंडी में लगातार जाम लगा रहता है और आमजन उससे जूझने के लिए मजबूर है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *