जहांगीराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा।  27-28  जून 26 को थाना पुलिस व दुष्कर्म की घटना में वांछित आरोपी संग हुई मुठभेड़ में आरोपी इरफान के पैर में पुलिस कई गोली लगने से लंगड़ा हो गया उसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ शशांक कुमार ने बताया कि बीती रात 27 जून 26 को जब जहांगीराबाद पुलिस व नाबालिग को चाकू दिखाकर रेप करने की घटना में वांछित चल रहा आरोपी संग हुई मुठभेड़ में आरोपी इरफान के पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ ने बताया कि जहांगीराबाद पुलिस ने 22 जून 26 को नाबालिग को चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी इरफान को गांव जसठ से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया की जिस चाकू को दिखाकर उस नाबालिग से रेप किया था वो चाकू मेंने गांव मंगलपुर जाने वाले रास्ते पर जंगल में छुपाकर रख दिया था उसकी निशानदेही पर जब पुलिस उस स्थान पर पहुंची तो उस रेपिस्ट ने पहले से ही लोड कर रखे तमंचा को लेकर भागने का प्रयास करते हुए फायरिंग शुरु कर दी तो पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा व जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की जिसमें आरोपी इरफान घायल हो गया जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

बताया कि इसकी पहचान इरफान पुत्र नफीस खां निवासी गांव अमरगढ़ थाना जहांगीराबाद के रुप में हुई है। इसके क़ब्ज़े से 01 अवैध तमंचा व 1 खोका व 2 जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त होने वाला चाकू बरामद किया गया है। आरोपी इरफान पर पाक्सों एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *